विधायक ने एयरगन से फायर कर किया जनता इण्टर काॅलिज में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ

जेवर। नगर के खुर्जा रोड़ स्थित जनता इण्टर कॉलेज जेवर के खेल मेंदान में आयोजित 29वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारम्भ प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह द्वारा एयरगन से हवाई फायर कर किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में अन्य विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों एवं गण मान्य लोगों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं के जोश एवं प्रतिभा को देखकर प्रसन्नता का इजहार किया।
जनता इण्टर कालिज जेवर के मेंदान में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता में भाग लेने आए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं बल्कि जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपेक्षा करते हुए कहा कि आप शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर देश प्रदेश एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस मौके पर मुख्य अतिथि जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह के अलावा विशिष्ट अतिथि एसडीएम अभय कुमार सिंह विशेष आमंत्रित अतिथि जेवर नगर पंचायत के चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी तेजपाल सिंह अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह सचिव जिला क्रीडा माध्यमिक प्रधानाचार्य सुनील नागर आयोजक जनता इण्टर कालिज के प्रधानाचार्य देवेन्द्रपाल सिंह कमर टैक्नीकल इण्टर कालिज के पूर्व प्रधानाचार्य अनवर अली खाॅं व वर्तमान प्रधानाचार्य जोन रिजवी पब्लिक इण्टर कालिज के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा व सव्रहितकारी इण्टर कालिज के प्रधानाचार्य तेजपाल सिंह भाटी सहित अधिकांश कालिजों के अध्यापकगण मौजूद रहे।
