ग्रेटर नोएडाजेवरनोएडाप्रशासन

चेयरमेंन की निजि ज़मीन पर एक वर्ष से लग रहे अस्थाई साप्ताहिक बाजार को उपजिलाधिकारी ने कराया बंद

दुकानदारों एवं इतवार बाजार में खरीदारी हेतु आने वालों में मायूसी छाई

जेवर। रबूपुरा जेवर मार्ग स्थित नगर पंचायत चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी की निजी जमीन पर तकरीबन पिछले एक साल से लगा चला आ रहे अस्थाई साप्ताहिक इतवार बाजार को एसडीएम द्वारा बन्द कराये जाने से दुकानदारों एवं खरीदारों में उस समय मायूसी छा गई जबकि उन्हें इतवार की सुबह यह पता चला कि आज से इतवार बाजार यहां नहीं लगेगा जिसके बाद सभी दुकानदार उदास होकर वापस चले गए। कहा जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा इतवार के दिन जेवर में लगने वाले इस अस्थाई संण्डे बाजार को लेकर ओछी राजनीति कर गरीब छोटे दुकानदारों की रोजी रोटी पर चोट की जा रही है।
बता दें कि नगर एवं बाहर से आने वाले छोटे दुकानदारों द्वारा इतवार के दिन जेवर में अस्थाई साप्ताहिक बाजार में दुकानें लगाकर रोजी रोटी कमाकर अपने परिवार की आजीविका चलाये जाने का कार्य किया जा रहा था। जिसको किसी ओछी राजनीति के दबाव में जेवर एसडएम द्वारा बन्द करा दिया गया। अस्थाई बाजार को बंद कराये जाने के बाद दुकानें लगाने वाले दुकानदार नगर चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी से मिले और दुकानें लगाने की बावत बात की उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस सम्बन्ध में आला अधिकारियों से बात कर पिछले एक साल से उनकी निजी जमीन लग रहे इतवार बाजार को पुनः लगवाने का प्रयास करेंगे। इतवार बाजार बंद होने की सूचना पर ग्राउण्ड रिपोर्ट की जानकारी लेने पहुॅंचे हमारे संवाददाता को वहां मौजूद गांव डूढ़ेरा से इतवार बाजर में खरीदारी करने आयीं रश्मी सीमा पूजा रिंकी पार्वती सन्जो देवेन्द्र तेजवीर धर्मेन्द्र आदि महिला पुरूषों ने बताया कि इतवार के दिन जेवर रबूपुरा मार्ग पर लगने वाले अस्थाई साप्ताहिक बाजार में बाजार मार्केट के दामों से कहीं सस्ती दरों पर अच्छा सामान मिल जाता था उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा अस्थाई साप्ताहिक बाजार को बन्द कराये जाने से गरीब लोगों को अब बाजार से मंहगा सामान खरीदना पड़ेगा।

चेयरमेंन नारायण माहेश्वरी ने दिया जिलाधिकारी को पत्र की अस्थाई साप्ताहिक बाजार लगवाकर गरीबों की रोजी रोटी चलवाने की मांग

जेवर। नगर पंचायत चेयरमेंन पहलवान नारायण माहेश्वरी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर निजी ज़मीन पर इतवार के दिन पिछले एक वर्ष लगते चले आ रहे अस्थाई साप्ताहिक बाजार को एसडीएम द्वारा बन्द कराये जाने को फिर से लगवाने की मांग करते हुए कहा कि जेवर में तकरीबन 12 साल से इतवार के दिन बाजार लगता चला आ रहा है। उक्त इतवार बाजार हेतु कोई स्थाई जगह नहीं होने के कारण 12 वर्षों से यह भिन्न-भिन्न स्थानों पर लगता चला आ रहा है। जिसकी शुरूआत लगभग 12 वर्ष पूर्व नगर में मौहल्ला कम्बुहान स्थित चैक सैयद सादिक अली से चैक अंसारियान से हुई जो बाद में वहां से हटाकर टप्पल रोड़ स्थित डा0 भीम राव अम्बेडकर पार्क व मंगरौली रोड़ स्थित नगर पंचायत की पानी की टंकी परिसर एवं दाऊजी महाराज के मन्दिर परिसर आदि में लगता रहा है। मगर मंदिर परिसर के एक कोने पर एक दुकानदार द्वारा नमाज़ पढ़ने से उत्पन्न हुए विवाद के कारण उक्त स्थान पर लगाया जा रहा संण्डे बाजार बन्द करा दिया गया। जिसके बाद इतवार बाजार में दुकानें लगाने वालों एवं कुछ लोगों के आग्रह करने पर उसी समय से उनके निजी स्थान रबूपुरा मार्ग पर करीब पिछले एक वर्ष से उनकी निजी जमीन पर लगाया जा रहा था जिसको उपजिलाधिकारी जेवर द्वारा कुछ लोगों की ओछी राजनीति के चलते बन्द करा दिया गया है जिसके बन्द होने से गरीब मजदूर दुकानदारों के सामने रोजी रोटी के लाले पड़ने की आशंका प्रबल हो रही है। उन्होंने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से अस्थाई साप्ताहिक बाजार लगाये जाने हेतु जमीन चिन्हित होने तक उनकी निजी जमीन पर ही संडे बाजार लगवाये जाने हेतु परमीशन दिए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button