उत्तराखण्ड में अदरकास्ट से माटी कला बोर्ड़ का अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला

जेवर/अमरोहा। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रजापति समाज को नजर अंदाज कर अदर कास्ट का माटी कला बोर्ड अध्यक्ष बनाये जाने पर उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला और उत्तराखण्ड में भी प्रजापति समाज से ही माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाये जाने की मांग की।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला के नेत्त्व में मिलने पहुॅंचा प्रजापति समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि प्रजापति समाज को नज़र अंदाज कर अन्य जाति समाज के व्यक्ति को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाने से उत्तराखण्ड का प्रजापति समाज अपने आपको अपमानित किए जाना सा महसूस कर रहा है। इस दौरान उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई मुलाकात में कहा कि भारत सरकार ने माटी कला बोर्ड का गठन प्रजापति समाज की कुम्हारी कला को संरक्षण देने के लिए किया गया है उत्तराखण्ड राज्य में अदर कास्ट का माटी कला बोर्ड अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से प्रजापति समाज के लोगों अपने आपको अपमानित सा महसूस कर रहे हैं मा0 मुख्यमंत्री जी वह निवेदन करने आए हैं कि वह उत्तराखण्ड राज्य में भी प्रजापति समाज से ही माटीकला बोर्ड का अध्यक्ष बनायें। उन्होंने बताया कि उनके नेत्त्व में मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुॅंचे प्रतिनिधि मण्डल का जोरदार स्वागत किया और आश्वासन दिया कि जल्दी ही वह उक्त बोर्ड का अध्यक्ष प्रजापति समाज के व्यक्ति को ही बनायेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मण्डल में गौतमबुद्धनगर प्रजापति महासंघ के जिला महासचिव देवेन्द्र सिंह प्रजापति सचिन प्रजापति गजेन्द्र सिंह गोला भूलेराम प्रजापति अनुज प्रजापति राजाराम प्रजापति अरूण प्रजापति विनोद प्रजापति मांगेराम प्रजापति तेजपाल प्रजापति सूरज प्रजापति सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
