राधा कृष्ण एकेडमी में भी हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

जेवर/जहाॅंगीरपुर। खुर्जा तहसील क्षेत्रान्तर्गत खुर्जा जेवर रोड़ शाहपुर कलां स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर के तत्वावधान में संचालित राधा कृष्ण एकेडमी शाहपुर कलां में बहन की रक्षा का अटूट बंधन रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाई-बहन के पवित्र प्रेम,स्नेह, विश्वास एवं आपसी सम्मान का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बाँधी तो वहीं छात्रों ने अपनी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी खुशी में सहभागिता निभाते हुए इस पवित्र बंधन को निभाने का संकल्प लिया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं जिससे विद्यालय परिसर में उत्सव का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय की प्रधानाचार्या मिस प्रियंका शर्मा ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और एक-दूसरे की सुरक्षा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से आपसी सद्भाव एवं सम्मान को जीवन में अपनाने का आह्वान किया विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
