मैक्सविन पब्लिक स्कूल जहाॅंगीरपुर में भी उत्साह पूवर्क मनाया रक्षाबंधन का पर्व

जहाॅंगीरपुर/जेवर। क्षेत्रान्तर्गत कस्बा जहाॅंगीरपुर स्थित मैक्सविन पब्लिक स्कूल में भी छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी कक्षाओं में उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का पर्व इस दौरान स्कूल में शिक्षारत छात्राओं ने छात्र भाईयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा राखी सूत्र बांधते हुए रक्षा करने का प्ररण लिया।
विद्यालय के प्रबन्धक योगेन्द्र सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पौराणविक कथाओं के अनुसार रक्षाबंधन का यह पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है इस त्यौहार पर बहन भाई की कलाई राखी सूत्र बांधकर अपने भाई की दीर्घायु की कामना करते हुए उससे अपने स्वभिमान की रक्षा करने का प्ररण लेती है और भाई अपनी बहन को आजीवन उसकी रक्षा करने का बचन देता है। इस दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने अपनी अपनी कक्षाओं में छात्र एवं छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व का महत्व बताते हुए राखी बांधे जाने की परम्परा पर विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर बहनों द्वारा भाई की कलाई पर राखी बांधना बहन भाई के बीच आपसी प्रेम की डोर को और अधिक मजबूत कर देता है इस दौरान विद्यालय में राखी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने हाथ से राखी बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया सुन्दर राखी बनाने वाली छात्राओं को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य खानचन्द वर्मा ने भी रक्षाबंधन पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भाई बहन के बीच असीम प्रेम एवं अटूट रिस्तों को और अधिक मजबूत करता है यही कारण है कि इस पर्व को भाई बहन के बीच प्रेम और गहरे रिस्तों का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर प्रभात शर्मा रिंकू शर्मा चरन सिंह कृष्ण शर्मा गौरव यश राहुल धर्मेन्द्र नरेन्द्र कुमार दीपक नीरज राणा शिवकुमार प्रियंका पूनम सुमन वीना लता चन्द्र प्रभा करिशमा प्रतिमा रमा हेमलता मनीषा और रोहनी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ ने सहभागिता निभाते हुए इस पर्व को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
