ग्रेटर नोएडाजेवरनोएडाप्रशासन

धरना समाप्त किए जाने के बाद भाकियू ने किया कैम्प कार्यालय पर बैठक का आयोजन समय सीमा में समस्याओं का निस्तारण नहीं किए जाने पर दी पुनः धरना देने की चेतावनी

जेवर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं द्वारा कैंप कार्यालय पर क्षेत्र की किसान सरदारी बड़े-बुजुर्गों नौजवान साथियों और गांव के सम्मानित लोगों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जेवर तहसील मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर चले किसानों के धरने को प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए 15 दिन के अन्दर समस्याओं का निस्तारण के आश्वासन को लेकर विस्तार से चर्चा की और निर्णय लिया गया कि यदि 15 दिन के अन्दर प्रशासन द्वारा समस्याओं का निस्तारण नहीं कराया गया तो बीकेयू टिकैत सभी संगठनों के साथ मिलकर दुवारा से धरना देकर प्रदर्शन करेगी।
कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष पवन महेन्द्र सिंह चैरोली ने कहा कि किसानों एवं आमजन मानस की समस्याओं के निस्तारण को लेकर जेवर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया था जिसके चैथे दिन जेवर एसडीएम दुर्गेश सिंह द्वारा किसानों की मांगों पर निर्णय लेने और समस्याओं का समाधान कराने हेतु 15 दिन का समय मांगा गया जिसपर विचार करने के बाद तथा भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदरणीय चै0 राकेश टिकैत एवं बड़े-बुजुर्गों के आदेश और सम्मान को ध्यान में रखते हुए किसान संगठन ने प्रशासन को समय देते हुए भरोसा जताया कि तय समय के भीतर किसानों की समस्त मांगों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन ने 15 दिन की समय सीमा के अन्दर किसानों की मांगों का निस्तारण नहीं किया गया और प्रशासन अपने वादे पर खरा नहीं उतरा तो प्रशासन द्वारा दिए गए 15 दिन पूरे होने के बाद भाकियू के बैनर तले 16वें दिन पुनः दोबारा से तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जायेगा जिसकी लिए पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button