मौहर्रम जुलूस के रास्ते में बाधक ग्रिल को हटाने को दी एसडीएम खैर को शिकायत
➡️एसडीएम खैर ने मौहर्रम जुलूस रास्ते में बाधक ग्रिल की शिकायत आने पर वीडीओ टप्पल विजय कुमार तिवारी को तलब करके जानकारी की तो वीडीओ टप्पल ने ब्लॉक की ग्रिल को विगत 10 वर्ष पुराना बताते हुए मौहर्रम के जुलूस के कदीमी रास्ते और ब्लॉक के रास्ते में मात्र दो फीट का अंतराल बताया गया।
➡️वीडीओ टप्पल विजय कुमार तिवारी के द्वारा एसडीम खैर को झूठी, तथ्यहीन बात बताने पर मौहर्रम मेला इंतजामिया कमेटी टप्पल के महासचिव दिलशाद अली खां भड़क गए और महासचिव दिलशाद अली खान व वीडीओ टप्पल विजय कुमार तिवारी में तीखी नोंकझोंक होने लगी।
➡️एसडीएम खैर शिशिर कुमार ने शिकायतकर्ता महासचिव दिलशाद अली खान को समझाते हुए उनके कहने के अनुसार ब्लॉकग्रिल के प्रकरण की जांच राजस्व विभाग को दे दी गई।\

टप्पल। कस्बा टप्पल में मौहर्रम के कदीमी जुलूस मार्ग पर ब्लॉक प्रशासन द्वारा लगवाई गई ग्रिल विवाद का कारण बन गई है। ब्लॉक द्वारा मौहर्रम के कदीमी जुलूस रास्ते में अवैध ग्रिल लगाने की अनेकों शिकायतों के बावजूद अधिकारियों द्वारा ग्रिल न हटाए जाने से मौहर्रम मेला इंतजामिया कमेटी के लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
मौहर्रम मेला इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों काआरोप है कि खंड विकास अधिकारी टप्पल विजय कुमार तिवारी ने ब्लॉक प्रमुख पति पर क्षेत्र पंचायत निधि से परंपरागत जुलूस मार्ग को अवरूद्ध कर ग्रिल लगवा दी है। मौहर्रम के कदीमी जुलूस रास्ते में ग्रिल लगने से वर्ष 2025 में पहली बार जुलूस अपने कदीमी मार्ग से न निकलकर सरकारी ब्लॉक कार्यालय परिसर के सामने से होकर गुजरा ,जो शासन की गाइड लाइन के विपरीत है। मौहर्रम मेला इंतजामिया कमेटी रजि0 टप्पल के महासचिव दिलशाद अली खान ने बताया कि यह ग्रिल वर्ष 2024 के जुलूस के निकलने के बाद लगवाई गई थी। मौहर्रम के कदीमी जुलूस रास्ते में ब्लॉक द्वारा लगवाई गई ग्रिल की शिकायत 28 सितंबर 2024 से लेकर 4 अक्टूबर 2025 तक मंडलायुक्त जिलाधिकारी एडीएम और एसडीएम सहित कई अधिकारियों को दर्जनों बार शिकायती पत्र दिए गए हैं। यहां तक की संपूर्ण समाधान में दिवसों ,थाना समाधान दिवसों में भी शिकायत दर्ज कराई गई हैं लेकिन अधिकारीगणों ने अभी तक मोहर्रम के जुलूस में बाधकअवैध ग्रिल को नहीं हटवाया है और अधिकारीगण लीपा पोती करते नजर आ रहे हैं। मौहर्रम मेला इंतजामिया कमेटी के महासचिव दिलशाद अली खान ने उपजिलाधिकारी खैर शिशिर कुमार सिंह से मौहर्रम के कदीमी जुलूस रास्ते में बाधक ग्रिल के संबंध में शिकायत की तो उन्होंने वीडीओ टप्पल विजय कुमार तिवारी को तलब कर लिया और उनसे विस्तार से जानकारी की, जिस पर वीडिओ टप्पल विजय कुमार तिवारी ने झूठी और सत्यहीन तथ्य ब्लॉक की ग्रिल के बारे में एसडीएम खैर को बताते हुए कहा कि ब्लॉक की ग्रिल विगत 10 वर्षों से लगी हुई है और मौहर्रम के कदीमी जुलूस रास्ते से हटकर जो जुलूस वर्ष 2025 में निकाला गया है उस रास्ते में मात्र 2 फुट का अंतराल है, इस सरकारी रास्ते से ब्लॉक में होकर जुलूस निकाला जा सकता है। वीडियो टप्पल विजय कुमार की बात को सुनकर के शिकायतकर्ता महासचिव दिलशाद अली खान भड़क गए और इसी दौरान वीडीओ टप्पल विजय कुमार तिवारी और महासचिव दिलशाद अली खान में झूठी बात वीडीओ टप्पल द्वारा बताने पर वीडिओ टप्पल से तीखी नोंकझोंक होने लगी, जिस पर उपजिलाधिकारी खैर शिशिर कुमार ने शिकायतकर्ता महासचिव दिलशाद अली खान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उनके कहने के अनुसार थाना टप्पल और ब्लॉक टप्पल से जांच नहीं कराते हुए राजस्व विभाग से जांच करवाने के आदेश शिकायती पत्र पर कर दिए। इस अवसर पर दिलशाद अली खान, आशु खान इमाम खान, गौहर अली आदि लोग मौजूद थे।
